- होम >>
- बाथ >>
- सेनिटरीवेयर >>
- सोलो
Selected Options
सोलो
जैक्वार की सैनिटरीवेयर सोलो रेंज में हैंडवॉश बेसिन और डब्ल्यूसी (वॉटर क्लोसेट) के कई विकल्प हैं। वे कॉम्पैक्ट और स्पेस-सेविंग हैं, इसलिए कम वर्ग फुट के बाथरूम या पाउडर रूम के लिए आदर्श हैं। ये फिक्स्चर व्यक्तिगत उपयोग में सुविधा, आराम और काम को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किए गए हैं।
छोटे हैंड वॉश बेसिन अलग-अलग आकार जैसे गोल या अंडाकार, अनमाउंटेड, सेमी-माउंटेड और वॉल-माउंटेड जैसे कई विकल्पों में उपलब्ध हैं।
सैनिटरीवेयर सोलो रेंज के फीचर्स
आप जब सही हैंडवॉश बेसिन और डब्ल्यूसी चुनें उनके मेटीरियल, आकार, डिज़ाइन, कार्यक्षमता, पानी की बचत जैसे फीचर और फिर मेंटेनेंस में आसानी जैसे पहलुओं पर विचार करें तो परफेक्ट फिक्सचर मिल जाएंगे। ये आपकी जगह का अधिकतम उपयोग करेंगे और आपको अधिक सुविधा और आराम देंगे। जैक्वार की सैनिटरीवेयर सोलो रेंज के खास फीचर्स:
- डिज़ाइन और स्टाइल:सोलो हैंडवॉश बेसिन सिंक डिज़ाइन समकालीन सुंदरता और आकर्षक डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। क्लियर लाइन्स और आधुनिक सौंदर्य के साथ ये किसी भी बाथरूम की सजावट का आकर्षण बढ़ा सकते हैं।
- मेटीरियल: सोलो रेंज उम्दा क्वालिटी के सिरेमिक से बनी है। सैनिटरीवेयर का यह मेटीरियल टिकाऊ और लंबे समय तक उपयोगी है और इसमें आसानी से दाग, खरोंच लगने और घिसने का खतरा नहीं है।
- साइज़ और कन्फिगरेशन: सोलो रेंज साइज़ और कन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जैसे कि वाल माउंट, काउंटरटॉप या टेबल टॉप हैंड वॉश बेसिन डिज़ाइन। इन्हें लगाने और जगह का उपयोग करने में लचीलापन है।
- बेसिन के विकल्प:सोलो रेंज में हैंड वॉश बेसिन के अलग-अलग विकल्प हैं, जैसे गोल या अंडाकार बेसिन, छोटे हैंडवॉश बेसिन, अलग-अलग गहराई और क्षमता वाले बेसिन जो हर तरह के उपयोग और सभी के प्रेफरेंस के अनुसार हैं।
- फॉसेट होल और ओवरफ़्लो: हैंडवॉश बेसिन की सोलो रेंज में पहले से सेट फॉसेट होल और ओवरफ्लो के विकल्प हैं इसलिए फॉसेट इंस्टॉल करना और पानी की निकासी आसान है। इससे सुविधा और उपयोगिता बढ़ती है।
- साफ करना आसान: इनके सर्फेस स्मूद और मेटीरियल साफ करने में आसान हैं, जिससे मेंटेनेंस और सफाई में कोई परेशानी नहीं होती है और बाथरूम अधिक स्वच्छ रहता है।
- पानी बचाने के फीचर: सोलो रेंज में पेश मॉडलों में पानी बचाने के फीचर हैं, जैसे कि कम पानी खर्च करना, ड्युअल फ्लश या अधिक कारगर फ्लशिंग तकनीक, पर्यावरण सुरक्षा पर जोर और पानी के बिल में बचत करना।
विभिन्न प्रकार के सोलो हैंडवॉश बेसिन
1. टेबलटॉप और काउंटरटॉप हैंड वॉश बेसिन
काउंटरटॉप और टेबलटॉप हैंडवॉश बेसिन डिज़ाइन स्टाइलिश और मॉडर्न हैं। बाथरूम के अलग-अलग सौंदर्य के अनुसार कई विकल्प हैं। ये वर्तमान बाथरूम लेआउट में न्यूनतम बदलाव कर काउंटरटॉप या वैनिटी यूनिट के ऊपर आसानी से लगाए जा सकते हैं। लोग निजी आराम और सुविधा के अनुसार बोल का आकार और गहराई चुन सकते है। टेबलटॉप और काउंटरटॉप हैंडवॉश बेसिन अक्सर टॉयलेटरीज़ रखने के लिए पर्याप्त काउंटर स्पेस देते हैं और सर्फेस स्मूद होने से साफ भी आसानी से हो जाते हैं। इतना ही नहीं, टेबलटॉप वॉश बेसिन बाथरूम को यूनिक और स्टाइलिश लुक देते हैं। इससे बाथरूम की पूरी खूबसूरती निखर उठती है जबकि डिज़ाइन और फंक्शन के मामले में तो ये वर्सटाइल हैं ही।
2. पेडेस्टल हैंड वॉश बेसिन
वाल माउंटेड पेडेस्टल छोटे वॉश बेसिन बाथरूम में आपकी जगह बचाते और स्टाइलिश भी हैं। तमाम सुविधाएँ देकर बहुत व्यावहारिक और उपयोगी होती हैं। पेडेस्टल डिज़ाइन होने से दीवार पर आसानी से लगते हैं इसलिए फर्श पर जगह खाली होती है और बेसिन के नीचे की सफाई का झंझट भी नहीं रहता है। ये आम तौर पर सिरेमिक या चीनी मिट्टी जैसी टिकाऊ सामग्री से बने होते हैं जो टिकाऊ और लंबे समय तक उपयोग में रहने की गारंटी है। ये हैंडवॉश सिंक विभिन्न साइज़ और कन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं, जो बाथरूम में अलग-अलग जगह का विकल्प देते हैं। बाउल में पर्याप्त जगह होने से उपयोग करना आसान है और सर्फेस स्मूद होने से साफ-सफाई भी आसान है। पेडेस्टल डिज़ाइन आपके बाथरूम को स्लीक और मिनिमलिस्ट लुक देता है, जिससे इसकी सुंदरता बढ़ती है और साथ ही, डिज़ाइन और कार्यक्षमता में वर्सटाइल होने का लाभ मिलता है।
सोलो डब्लूसीएस के प्रकार
1. वॉल हंग डब्लूसी
वॉल-हंग डब्लूसी आधुनिक बाथरूम प्लान करने वाले जैक्वार ग्राहकों की पहली पसंद बन रहा है क्योंकि इसमें अधिक उपयोगी और जगह बचाने वाली कई विशेषताएं हैं। जैक्वार के वॉल-हंग डब्लूसी की कुछ खास विशेषताएं हैं जैसे स्मूद डिज़ाइन, दीवार पर लगने से जगह की बचत, सिरेमिक या चीनी मिट्टी जैसी टिकाऊ सामग्री से तैयार, व्यक्तिगत आराम के उपयुक्त ऊँचाई, साफ-सफाई में आसान स्मूद सर्फेस, स्लीक लुक के लिए कंसील्ड सिस्टर्न, पानी बचाने वाली ड्युअल-फ्लश तकनीक, डिज़ाइन, आकार और कन्फिगरेशन में वर्सटाइल और दिखने में आधुनिक और सादगी के साथ अधिक सौंदर्य।
2. सिंगल पीस डब्लूसी
सिंगल-पीस डब्लूसी एक कॉम्पैक्ट और कारगर बाथरूम फिक्सचर है जो टॉयलेट बोल और टैंक को एक यूनिट में मिला देता है। स्लीक और सीमलेस डिज़ाइन के साथ बोल से टैंक तक लगातार कर्व रहता है, जो मॉडर्न और स्ट्रीमलाइन लुक देता है। सिंगल-पीस डब्लूसी में आम तौर पर अधिक आराम और कम आवाज़ के लिए सॉफ्ट-क्लोज़िंग सीट होती है। ये आम तौर पर विट्रीयस चाइना जैसी टिकाऊ सामग्री से बने होते हैं, जिसे साफ करना आसान होता है और फिर दाग लगने और घिसने से भी सुरक्षित होता है। कुछ वन-पीस टॉयलेट में ड्युअल-फ्लश फंक्शन भी हो सकता है, जो लिक्विड और सोलिड वेस्ट फ्लश करने का अलग-अलग विकल्प देकर पानी बचाता है। तमाम खूबियों के संग सिंगल-पीस डब्ल्यूसी समकालीन सौंदर्य और उपयोगी फीचर्स के साथ-साथ जगह की भी बचत करता है।
3. वॉल हंग बिडेट
जैक्वार के वॉल-हंग बिडेट में व्यक्तिगत स्वच्छता और सुविधा बढ़ाने वाले कई फीचर हैं। वॉल-हंग बिडेट कॉम्पैक्ट और स्लीक डिज़ाइन में आते हैं, जो बाथरूम में आपकी जगह बचाते हैं और साथ ही आधुनिक रूप देते हैं। पानी का प्रेशर और टेम्परेचर सेटिंग की सुविधा होने से अपने हिसाब से सफाई कर सकते हैं। कुछ मॉडलों में आराम और सुविधा बढ़ाने के लिए एक हीटेड सीट, एयर ड्रायर और डिओडोराइज़र भी हो सकते हैं। वॉल-हंग बिडेट आमतौर पर सिरेमिक या चीनी मिट्टी जैसी टिकाऊ सामग्री से बने होते हैं, जिन्हें साफ करना और साफ रखना आसान होता है।