Selected Options
हाईड्रोलाइट शावर्स
एलईडी ओवरहेड शॉवर
- 1 (2 कुल) का पृष्ठ 1
एलईडी शॉवर- लाइट वाला शॉवर
पेश है हमारा एलईडी हाइड्रोलाइट शॉवर लाइट के साथ — लक्ज़री और इनोवेशन का बेजोड़ मेल। ये अत्याधुनिक शॉवर हेड्स आपको शॉवर का नया अनुभव देंगे। इसमें न सिर्फ बारिश में स्नान का बल्कि एलईडी लाइट्स में स्नान का मनमोहक अनुभव भी है। तो अपने बाथरूम में बेहतर एम्बियंस बनाइए और सही अर्थों में इमर्सिव शॉवर का रोमांच पाइए। .
एलईडी लाइट्स वाले जैक्वार शॉवर के खास फीचर
1. हाइड्रोपावर टेक्नोलॉजी
हमारे हाइड्रोलाइट शॉवर में आप हाइड्रोपावर टेक्नोलॉजी के लाभ लेंगे जो आनंददायक होगा। यह एक इनोवेटिव फीचर है जो पानी के नैचुरल फ्लो का लाभ लेकर बाथरूम शॉवर के एलईडी लाइट्स को रौशनी देता है। इसके लिए बैटरी या बिजली नहीं चाहिए। यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और कम बिजली खर्च करता है। आपके कार्बन फुटप्रिंट कम करते हुए आपके पैसे भरी बचाता है।
2. टेम्परेचर-सेंसिटिव लाइटिंग
इतना ही नहीं है - इस शॉवर के एलईडी लाइट टेम्परेचर-सेंसिटिव हैं, जो एक शानदार दृश्य पेश करते हैं जिनका पानी के तापमान के अनुसार रंग बदलता है। कल्पना कीजिए कि आप जब शॉवर में कदम रखेंगे एक जानदार नीला रंग होगा जो ताज़गी भरे ठंडे पानी का संकेत होगा जबकि तेज लाल रंग पानी के गर्म होने और झरने के पानी में सुकून का संकेत होगा।
पानी का रंग जब होता है:
- लाल- 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर, जो गर्म पानी का संकेत है,
- बैंगनी- 32-42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान, जो बिल्कुल सही गर्म शॉवर का भरोसा देता है।
- नीला- 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान, जो ताज़ा ठंडे पानी से स्नान के लिए कहता है।
3. रेनफॉल शॉवर
हमारे एलईडी हाइड्रोलाइट शॉवर आपके आराम का ध्यान रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं ताकि आपको बारिश में स्नान का आनंद मिले। आपके शरीर के अंग-अंग पर झरने की तरह पानी की बारीक बूंद पड़े। हल्की बारिश में भीगते ही आप तनाव जाता महसूस करेंगे। तो अपने घर पर ही आराम से स्पा का अनुभव लीजिए।
बहुत अच्छी क्वालिटी के मेटीरियल से तैयार हमारा हाइड्रोलाइट शॉवर वर्षों काम करने के लिए बने हैं। इनकी संरचना टिकाऊ है इसलिए लंबे समय तक उपयोगी रहेंगे। अपने स्लीक डिज़ाइन की वजह से किसी भी बाथरूम की सजावट में आधुनिक कला की मिसाल बनेंगे।
आपके नियमित स्नान को अपग्रेड करने के लिए लीजिए हमारे बाथरूम शॉवर एलईडी लाइट्स के साथ - और सुकून और इनोवेशन का शानदार तालमेल देखिए। स्नान का सम्मोहक अनुभव लीजिए जिसके अंदर बारिश में भींगने का रोमांच और एलईडी लाइट्स की मनमोहक सुंदरता एक साथ मिलेगी। नियमित स्नान को सुकून और लक्ज़री के ओयसिस का रूप देने का यह अवसर न चूकें।