Selected Options
बिल्ट इन बाथटब्स
बाथटब डिज़ाइन का हमारा बड़ा कलेक्शन देखने के लिए आपका स्वागत है! आपके बाथरूम का सौंदर्य बढ़ जाएगा जब स्टाइल, काम और आराम सब के साथ बाथ टब के शानदार डिज़ाइनों की हमारी रेंज लेंगे। समकालीन मास्टरपीस से लेकर क्लासिक और सुरुचिपूर्ण विकल्पों तक, हम आपके अनूठे स्वाद के अनुरूप विस्तृत चयन प्रदान करते हैं और एक शानदार स्नान अनुभव बनाते हैं।
अद्भुत डिज़ाइन से तैयार हमारे बाथरूम टब सबसे अच्छे मेटीरियल से बने हैं और हम ने बारीक-से बारीक पहलुओं का ध्यान रखा है। अलग-अलग शेप, साइज़ और फ़िनिश में उपलब्ध हमारी उम्दा रेंज देख कर सपनों की दुनिया में खो जाएं। फ्रीस्टैंडिंग टब, कॉर्नर टब या बिल्ट-इन जो भी आपका ऑप्शन हो हम आपके बाथरूम के लेआउट को पूर्णता देंगे और हमारे बेजोड़ बाथ टब डिज़ाइन से खूबसूरती बढ़ाएंगे।
जैक्वार में हम यह समझते हैं कि कुछ भी खरीदने का निर्णय लेने में उसकी कीमत देखना ज़रूरी है। यही वजह है कि हम अलग-अलग कीमत के बाथ टब डिज़ाइन करते हैं। हमारी रेंज में गुणवत्ता या डिज़ाइन में कोई कमी किए बिना सब के बजट में बाथ टब देते हैं। हमारा सेलेक्शन देखिए और पाइए ऐसे बाथ टब डिज़ाइन जिनकी कीमत देख दिल खुश हो जाएगा।
हमारे बाथरूम टब डिज़ाइन कलेक्शन ब्राउज करते हुए आप लेटेस्ट ट्रेंड और टाइमलेस क्लासिक्स देखेंगे। स्लीक और मिनिमलिस्ट स्टाइल से लेकर सौंदर्य और सजावट की मिसाल डिज़ाइन तक, हमारा सेलेक्शन सब की चाहत पूरी करता है। प्रत्येक बाथटब डिज़ाइन सुखद आराम देने का ध्यान रखते हुए बारीकी से डिज़ाइन किया गया है। एर्गोनॉमिक कॉन्टुअर, डीप बेसिन और जुड़े फीचर के संग आप स्नान का परमानंद अनुभव करेंगे।
आज ही हमारे कलेक्शन देखिए और उपयोग और स्टाइल के बेहतरीन तालमेल का अनुभव कीजिए। नियमित स्नान में नयापन ले आइए। अपने बाथरूम में हमारे बाथटब डिज़ाइन की विविधतापूर्ण रेंज से रौनक लगाइए।